नैनीताल जिले में बारिश का असर_कई रास्ते बंद, हल्द्वानी की टूटी सड़कों ने बढ़ाई मुश्किलें


नैनीताल जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से जारी बारिश के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। जब बारिश हल्की बूंदाबांदी में बदली और लोग अपने कामकाज के लिए बाहर निकले, तो उन्हें जगह-जगह टूटी सड़कों और जलभराव का सामना करना पड़ा।

हल्द्वानी की रामपुर रोड की बदहाल स्थिति ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को इन गड्ढों के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

कमोबेश ऐसा ही हाल शहर के कई मोहल्लों के अंदरूनी रास्तों का है जहां राहगीरों की कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अफसरान को चाहिए कि शहर के हालात का जायज़ा लें, बारिश में सड़क बना पाना तो संभव नहीं है कम से कम सर्वे कर दुर्घटना संभवित ब्लैक होल्स और सड़कों पर बने बड़े छोटे गड्ढों की मरम्मत या भराव तो किया ही जा सकता है।

जिलेभर में बारिश का असर
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल के अनुसार जिले में कई क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। 20 जुलाई की सुबह 9:30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक…
नैनीताल (स्नो व्यू) में 63.0 मिमी,, हल्द्वानी (काठगोदाम) में 24.0 मिमी,, रामनगर में 20.0 मिमी,, कालाढूंगी में 20.0 मिमी,, कैंची धाम में 35.8 मिमी,, बेतालघाट में 14.5 मिमी,, खनस्यू (ओखलकाण्डा) में 72.0 मिमी,, मुक्तेश्वर में 28.8 मिमी बरसात दर्ज की गई है।
8 मार्ग बाधित, भारी वाहनों पर रोक
लगातार बारिश के चलते नैनीताल जिले में 2 राज्य मार्ग, 1 मुख्य जिला मार्ग और 5 ग्रामीण मार्ग बाधित हो गए हैं। प्रमुख बंद मार्गों में गर्जिया-बेतालघाट-खैरना-ओडाखान-भटेलिया, रामनगर-भण्डारपानी-अमगड़ी-बोहराकोट-ओखलढुंगा मार्ग और कई ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं।
इसके अलावा हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर रामगढ़ पुल के समीप सड़क धंसने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
बिजली आपूर्ति भी प्रभावित
मुक्तेश्वर (रामगढ़), ओखलकाण्डा (तुषराड़) और टी गार्डन (श्यागखेत) क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित है। संबंधित विभाग मार्ग खोलने और बिजली व्यवस्था सुचारू करने में जुटे हुए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_ लेक ब्रिज चुंगी टेंडर को लेकर डीएम के आदेश_कमेटी गठित..
नैनीताल जिले में बारिश का असर_कई रास्ते बंद, हल्द्वानी की टूटी सड़कों ने बढ़ाई मुश्किलें
धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकरों की टेस्टिंग, पुलिस ने 10 सीज किए ..haldwani
रेड अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश ने थामी रफ्तार,अगले तीन दिन भारी..
Uttrakhand_ भरभराकर गिरा पहाड़,सामने आया ये भयंकर मन्ज़र..Video