Nainital_ मजदूर के आशियाने में लगी आग, गृहस्ती स्वाह हो गई..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के समीप लंघम बस्ती में आग लगने से श्रमिक का सामान स्वाहा। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


नैनीताल की अयारपाट्टा हिल स्थित लंघम बस्ती में टिन के खप्पर में आग लग गई। निजी स्कूल में कार्यरत नरेश के टिन के बने कमरे में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल की टीम 2 गाड़िया लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे।

बताया गया कि जिस समय आग लगी उस वक्त कमरे में कोई मौजूद नही था, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर अधिकारी देवेंद्र नेगी ने बताया कि उनकी टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काफी परेशानियों के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का पता नहीं चल सका है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *