पहले गाड़ियों की एंट्री पर बवाल, फिर मंच से सियासी वार_हल्द्वानी में खड़गे की रैली ने माहौल बना दिया..


उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के पहुंचने से पहले गाड़ियां रोकने को लेकर हंगामा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से किया विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान को कांग्रेस के लिए जनसभा स्थल बनाया गया है। यहां पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से किया विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद।मंच पर खड़गे सहित राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सप्पल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता विपक्ष यशपाल आर्य सहित कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने पहुंचे खड़गे ने आर.एस.एस.और बी.जे.पी.पर जोरदार वार किया। आर.एस.एस.और भाजपा पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि कोई नेता ऐसा बताओ जो देश की आजादी के लिए जेल गया हो ?
भाजपा के नेता उस समय अंग्रेजों के चरणों पर बैठे हुए थे। कांग्रेस का आजादी का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने के लिए पूरे देश में पदयात्रा की जबकि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ करने में अभी भी लगी हुई है।
उत्तराखंड की सरकार पर भी सवाल उठाते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। खड़गे के अनुसार, भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है जो करप्ट लोगों को धो कर फिर गले लगा लेती है। इसी प्रकार उन्होंने कई भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में भर दिया है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम बिना सिफारिश, बिना भ्रष्टाचार के पारदर्शी नीति से मेरिट के आधार पर नौकरियां देंगे। जंतर मंतर में युवाओं के धरने पर बोलते हुए खड़गे ने कहा कि छात्रों को पैलेट गन और लाठियां पर कीले लगाकर मारा गया।
उन्होंने, बद्रीनाथ, केदारनाथ और राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा चंदा चोरी लूटने वाले लोगों की पार्टी है।
इससे पहले चारों तरफ से रैली में भाग लेने आ रही बसों को बोर्डर पर रोकने से गुस्साए कांग्रेसियों ने एस.एस.पी.कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने जुलूस निकालकर एस.एस.पी.के खिलाफ नारेबाजी की। एस.पी.जगदीश चंद्र के आस्वाशन और गाड़ियां नहीं रोकने के एदेश के बाद वो शांत हुए।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कल हल्द्वानी में CM धामी का मेगा दौरा, जानिए कहां-कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
Watch_रात के अंधेरे में गाड़ियों से तेल चोरी करने वाला कैमरे में कैद..Nainital
गोरापड़ाव डकैती की परतें खुलीं, एयरपोर्ट के पीछे से दबोचे गए क्रिमनल_ नकदी और हथियार मिले
धरना स्थगित, आंदोलन खत्म नहीं_14 दिन बाद फिर गरमा सकता है नैनीताल का मुद्दा
रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल