
उत्तराखण्ड के नैनीताल में लाखों रुपये लगाकर पार्किंग का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने अज्ञात लोगों पर सरकारी संपत्ति पर गलत तरीके से पर्यटकों की गाड़ियां पार्क कराकर अवैध रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।
मल्लीताल के मैट्रोपोल पार्किंग को लेने वाले राजेश रावत ने मीडिया से कहा कि उन्होंने वैध तरीके से पार्किंग को नगर पालिका से लिया है। इस पार्किंग के समीप कुछ समय पूर्व हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने शत्रु संपत्ति से अतिक्रमणकारियों को हटाया था और उनके आवासों को जे.सी.बी.मशीन से ध्वस्त कर मैदान बना दिया था।
आरोप है कि सड़क के ठीक नीचे इस स्थान और मैट्रोपोल पार्किंग से लगी हाईकोर्ट अधिवक्ता पार्किंग में भी कुछ लोग पर्यटकों की गाड़ियां पार्क कराकर अवैध वसूली में जुटे है। इस भूमि में अवैध तरीके से ₹120/= लेते हुए मैट्रोपोल संचालक ने एक युवक को पकड़ा। उन्होंने कहा कि लोग अनाधिकृत पार्किंगों में अवैध गाड़िया पार्क कर रहे हैं, जिसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा।
राजेश के अनुसार उन्होंने वैध पार्किंग के लिए सरकार को एक बड़ी धनराशि दी है, लेकिन अवैध पार्किंग के चलने से उन्हें नुकसान हो रहा है। उन्होंने उस वीडियो को भी शेयर किया जिसमें अनाधिकृत रूप से पर्यटकों की गाड़ियां खड़ी करवाकर एक युवक अवैध वसूली के लिए माफी मांग रहा है। ठेकेदार ने नगर पालिका प्रशासन से इसपर रोक लगाने की प्रार्थना की है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..