

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त किए गए सामान सहित चोरी का सामान भी बरामद किया है।
घटना की जानकारी देते हुए सीओ संगीता ने कहा कि हल्दूचौड़ निवासी हेमचंद्र जोशी ने 4 मार्च और चंदन सिंह बिष्ट ने 18 अप्रैल को लालकुआं कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि उनके घरों में गहने सहित कई सामानों की चोरी हुई है जिसके खुलासे के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी ने किया।
टीम ने क्षेत्र के लगभग 200 से 300 सीसीटीवी कैमरे को खंगाले और अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किया। इसी क्रम में पुलिस को आज मुखबिर की सूचना से पता चला कि बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पास एक दंपति लोगों को बिना बिल के सोने के लॉकेट बेच रहा है हो सकता है हल्दूचौड़ क्षेत्र में हुई चोरियों में यह लोग शामिल हो सकते हैं।
इसके बाद पुलिस ने महालक्ष्मी मंदिर के पास से पूर्वी दिल्ली के निवासी मुनेंद्र सिंह उर्फ निक्कू और उसकी पत्नी अनुष्का को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मुनेन्द्र अपनी पत्नी के साथ हल्दूचौड़ के गोपीपुरम स्थित एक मकान में किराए पर रहता था और पंचायत घर के पास कपड़े की अस्थाई दुकान लगाई थी।
दोनों पति-पत्नी फेरी करने के बहाने आसपास के घरों की रेकी भी करते थे और जिन घरों में ताले लगे दिखते थे उन्हें रात्रि में अपने पास रखे औजारों के माध्यम से तोड़कर घर में घुस जाते थे घटना के दौरान मुनेन्द्र की पत्नी बाहर निगरानी करती थी जबकि वह खुद घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी में उपयुक्त सामान सहित चोरी किए गए सामान को बरामद किया है जिसमें एक लैपटॉप भी शामिल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..