

उत्तराखंड के नैनीताल में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष डॉ.अंजना पवार, जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियों के नहीं पहुंचने से बुरी तरह से नाराज हो गई। उन्होंने कहा कि वो पहाड़ों में यूं ही चक्कर खाने के लिए नहीं आई हैं, ये आयोग(कमीशन)की बैठक है और इससे जरूरी कोई बैठक नहीं है। डॉ.अंजना ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से सम्बंधित विभाग ही बैठक से गायब हैं।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष डॉ.अंजना पवार ने मंगलवार को नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में जिला स्तरीय बैठक ली।
इस बैठक में सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक जीवन का अध्ययन एवं इनके पुनर्वास के लिए स्वरोजगार योजना कार्यक्रमो के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों और मूलभूत समस्याओ की जानकारी ली गई। इसमें सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा सफाई -कर्मचारी अन्तिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति है, सम्बन्धित अधिकारी सफाई -कर्मचारियों के हितों की समस्याओ को गम्भीरता से ले।
बैठक में कई विभागों की अनुपस्थिति और कई के दूसरे दर्जे के अधिकारियों के पहुंचने से डा. अंजना नाराज हो गई और उन्होंने अधिकारियों और उनके प्रतिनिधियों की लताड़ लगा दी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया
Watch छीछालेदर – हल्द्वानी में ब्लॉगर आउट ऑफ़ कंट्रोल_गालियां कान सुन्न कर देंगी
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई_ये नंबर जारी
आधार सेवा_अब सब हल्द्वानी नगर निगम में..