Ad

नैनीताल : चौपाल एवं कैंप लगाकर जनसमस्याओं का निस्तारण करें अधिकारी- DM गर्ब्याल

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी चौपाल एवं कैम्प लगाकर जनसस्याओं का करेंगे निस्तारण।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कैम्पों, चौपालों का आयोजन कर जन-समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा 31 अक्टूबर को मा. मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को कैम्प चौपाल आयोजन हेतु निर्देशित किया है।

ADVERTISEMENTSAd


गर्ब्याल ने सभी अधिकारिंयो को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम दो कैम्प, चौपालों का आयोजन कर जनसुनवाई का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होेंने कहा कैम्प एवं चौपालों के आयोजन हेतु विभागीय कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित कर ली जाए।


जिलाधिकारी ने कहा कि कैम्प एवं चौपालों में निस्तारित की गई समस्याओं की यथास्थिति से जिलाधिकारी कार्यालय को संलग्न प्रारूप पर समस्याओं का निस्तारण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनमानस की समस्याओं का समाधान कैम्प व चौपालों मेें मौके पर जनमानस की समस्याओं का समाधान शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *