Ad

नैनीताल : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने कसी कमर, शुरू किया यह अभियान

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : लालकुआ में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 5 सीटों को जीतने के उद्देश्य से भाजपा ने प्रदेश में बस्ती संपर्क अभियान शुरू किया है। जिसके चलते पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने बिन्दूखत्ता पहुंचकर बस्ती अभियान कि शुरुआत कर लोगों से सम्पर्क कर पार्टी की खूबियां गिनाई।

ADVERTISEMENTSAd


यहां लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य का बिन्दूखत्ता भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया कार्यक्रम से पूर्व भाजपा नेताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने बस्ती संपर्क अभियान के तहत लोगों से मुलाकात कर केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया ।
इस मौके भाजपा प्रदेश महांमत्री राजेंद्र सिह बिष्ट ने कहा कि भाजपा जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की नीति में आस्था रखती है उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बताते हुए कहा कि देश को प्रधान सेवक के रूप में ऐसा नेता मिला है जो सभी वर्गों को समानता की दृष्टि से देखता है।


इधर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का साथ देने के लिए सभी समाज का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि 26 नवंबर तक चलने वाला यह अभियान पूरे प्रदेश में 26 दिनों तक चलेगा।इसके तहत 13 संगठनात्मक जिलों कि लगभग 3 हजार बस्तियों में जाकर सम्पर्क साधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


उन्होंने कहा कि देश के संविधान को बनाने में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अपना अहम योगदान दिया था, जिसकी बदौलत आज देश में संविधान व कानून की परंपरा निर्वहन किया जा रहा है दलित व पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने में बाबा साहेब की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी तथा पूरे देश में समानता का अधिकार लाकर प्रत्येक व्यक्ति को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया था देश के प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक अधिकार होता है तथा उन्हें अधिकारों के दायरे में रहकर उन्हें देश हित में काम करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि अगुवाई में विश्व गुरु बनने जा रहा है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत नेता बताया।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हेमन्त कुमार ने की। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक प्रकाश आर्या,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी,रविंद्र बाली,जीवन आर्य,राम सिंह पपोला ,जगदीश पंत,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा रमेश कुनियाल,
गोविंद दानु,देवेंद्र सिंह ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला युवा ,किशन पांडे, बलवंत खोलिया, अर्जुन भंडारी,नरेंद्र आर्य,दीवान भाकूनी, कमल मिश्रा, धर्मेंद्र कोरंगा, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *