नैनीताल : यहाँ विशालकाय अजगर मिलने से मचा हडकंप..दहशत में लोग

लालकुँआ नैनीताल : लालकुआ कोतवाली बिंदुखत्ता क्षेत्र अंतर्गत खुरपियाखत्ता में एक विशाल 15 फीट लंबा अजगर दिखाई देने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद इस अजगर का रेस्क्यू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे के आस—पास खुरियाखत्ता के एक आवासीय परिसर के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसको देखकर लोग दहशत में आ गये। यह सांप स्थानीय निवासी हीरा सिंह मेहरा के घर के पास था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल वन विभाग गौला रेंज को दी। वही सूचना मिलने पर वन आरक्षी पान सिंह मेहता तथ वन कर्मी हरीश शर्मा साजो—सामान के साथ मौके पर पहुंच गये।
काफी मशक्कत के बाद इस सांप का रेस्क्यू किया गया और वन विभाग के कार्मिक इसे अपने साथ ले गये।यह लगभग 15 फीट लंबा खास प्रजाति का अजगर है। जो कई छोटे जानवरों को अपना शिकार बना सकता है। साथ ही बच्चों को भी ऐसे सांपों से खतरा रहता है। ज्ञात रहे कि अजगर पानी और जमीन दोनों जगह रह सकते हैं। आज तक विश्व में सबसे लंबे अजगर की लंबाई 26 फुट नापी गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितने खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि यहां अजगर के पकड़े जाने पर क्षेत्रवासियों ने अब राहत की सांस ली है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..