इस जिले में चुनाव से पहले भाजपा में मचा घमासान.. इस्तीफों के बाद भी नहीं थम रही रार ..

नैनीताल जिले के भाजपा संगठन में आजकल घमासान मचा हुआ है, पदाधिकारियों के एक के बाद एक इस्तीफे से भाजपा के अंदर मचा घमासान रोज़ सामने आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी मंडल के अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला और जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी लगातार उनकी अनदेखी और अन्य आवश्यक हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है… भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत ने इस्तीफा देने के बाद आज मीडिया से बातचीत की, उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा उत्पीड़न जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी ने किया है, यहां तक की उनके साथ उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया, जिससे परेशान होकर उनको अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा,
जिसकी शिकायत उन्होंने जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से भी की लेकिन वह भी सुनने को तैयार नहीं हुए, क्योंकि वह अपने 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त होने का हवाला दे रहे हैं, नवीन पंत ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला गुपचुप तरीके से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हैं, पार्टी में छिड़े इस घमासान के बाद अब सवाल यह उठने लगा है की 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अंदरूनी लड़ाई से कैसे निकलेगी क्योंकि जब एक ही जिले के अंदर बीजेपी के पदाधिकारियों में अंदरूनी लड़ाई शुरू हो गई है तो आने वाले चुनाव के लिहाज से यह बीजेपी के लिए एक बड़े घमासान का कारण बन सकती है। क्योंकि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक दूसरे से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।
बाइट- नवीन पन्त, उत्तरी मंडल अध्यक्ष
बाइट- दीप्ति चुफाल, महिला मोर्चा



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…