Ad

नैनीताल : यहां पहाड़ पर चरवाहा हुआ अचेत, कोई संपर्क नहीं, SDRF के जवान तलाश लाए,नहीं बचा सके जान…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के भीमताल से समीप गांव की पहाड़ी में गाय चराने गए चरवाहे को अचेतावस्था में विषम रास्तों से रैस्क्यू कर लाई एस.डी.आर.एफ.की टीम। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान चरवाहे को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल जिले में भीमताल और काठगोदाम के बीच पड़ने वाले छड़ा गांव की पहाड़ियों में 55 वर्षीय चरवाहा शिव सिंह अपनी गाय चराने गया था। शिव सिंह, अपने मवेशियों को चराते चराते दुर्गम पहाड़ी में निकल गया, जहां उसका हर प्रकार का संपर्क टूट गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने शिव सिंह की खोजबीन शुरू की। शिव सिंह से कोई संपर्क नहीं होने पर स्थानीय लोगो ने पुलिस और फिर एस.डी.आर.एफ.से संपर्क किया। इस दौरान किसी ने सूचने दी कि छड़ा गाँव की पहाड़ी में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ.की रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ शिव सिंह को खोजते हुए मौके पर पहुँच गई। टीम, सर्चिंग के दौरान लगभग दो कि.मी.पैदल चली जब उन्हें शिव सिंह अचेतावस्था में मिला। रैस्क्यू टीम, त्वरित कार्यवाही करते हुऐ शिव सिंह को स्ट्रैचर से मुश्किलों के साथ अति दुर्गम रास्तों से होते हुए मुख्य मार्ग तक ले आई। जहां से उन्हें 108 स्वास्थ्य सेवा से अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान शिव सिंह को मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *