

उत्तराखण्ड के गेठिया में पायलट बाबा आश्रम के समीप दिल्ली।के पर्यटकों का एक वाहन खाई में गिरा। पुलिस ने जान बचाई, घायल चालक को हायर सेंटर रेफर किया।

शनिवार दोपहर लगभग दो बजे फायर स्टेशन नैनीताल को सूचना मिली कि भवाली-गेठिया रोड़ पर पाइलेट बाबा आश्रम के निकट एक कार दुर्घटना हो गई है। फायर स्टेशन नैनीताल और भीमताल से तत्काल फायर सर्विस खोज एवं बचाव टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचकर जवान दुर्गम खाई में उतर गए और घायलों को बमुशकिल निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

सभी घायलों को एम्ब्युलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना में कार चालक क़ो काफी चोटें आयी हैं, जबकि अन्य सभी सवारी सकुशल हैं |

वाहन संख्या UP15BK8403 में दिल्ली निवासी पर्यटक अमित ढींगरा अपने परिवारजनों(03)के साथ भवाली कि ओर से घूमकर वापस लौट रहे थे। गेठिया सैनिटोरियम और पाइलेट बाबा आश्रम के बीच सड़क पर घना कोहरा होने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई मे गिर गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..