नैनीताल : मोहब्बत में मिला झटका तो पर्यटक युवती ने काटी हाथ की नस.. अस्पताल ले गई पुलिस…


उत्तराखंड में नैनीताल के एक होटल में रुकी लड़की ने प्यार में कुछ कहा सुनी होने के बाद अपने हाथ की नस काट ली । लड़की को स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया गया ।
नैनीताल में तल्लीताल के एक निजी होटल में लखनऊ से घूमने आई एक युवती रुकी थी। गुरुवार रात युवती ने अपने हाथ की नस काट ली । युवती के हाथ से तेजी से खून की धार बहने लगी । युवती को आनन फानन में अस्पताल लाया गया । बताया जा रहा है कि युवती की दोस्ती लखनऊ के युवक समीर से है ।
युवती ने पुलिस को बताया कि समीर ने उससे कहा कि वो समीर से नहीं, बल्कि उसके पैसे से प्यार करती है । समीर ने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया है । इसलिए उसने होटल के वॉश रूम में ब्लेड से हाथ की नस काट ली है । पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर उसे सकुशल उसके ठिकाने में पहुंचा दिया है । बी.डी.पाण्डे अस्पताल के चिकित्सक डॉ.अज़हर ने बताया कि युवती नशे की हालत में आई थी, उसने हाथ की नस काटी हुई थी जिसका उपचार कर दिया गया है । डॉक्टर ने कहा कि युवती ने संभवतः पहले भी हाथ की नस काटी है, क्योंकि हाथ में ऐसे ही निशान थे । ये भी जानकारी मिली है कि युवती कुछ अन्य युवतियों के साथ होटल में रुकी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर