नैनीताल : मायके में रक्षाबंधन मना कर ससुराल जा रही दो सगी बहनें बच्चों समेत लापता..


उत्तराखंड : नैनीताल जनपद के रामनगर से रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर ससुराल जा रही दो सगी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर रामनगर रेलवे कॉलोनी में अपने मायके आईं दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दोनों ही अपने मायके से ससुराल जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन वहां पहुंची नहीं। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रामनगर की रेलवे कॉलोनी में रहने वाली दया का विवाह देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम नरेंद्रपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी एवं उसकी बहन शालू का विवाह कुलवंत सिंह निवासी ग्राम सोदासपुर जिला मुरादाबाद के साथ हुआ था। दोनों बहनें रक्षाबंधन का पर्व मनाने 11 अगस्त को रामनगर आई थी। 12 अगस्त को अपने घर में ससुराल जाने की बात कहकर निकली थीं। लेकिन वहां नहीं पहुंचीं। दोनों ही महिलाओं के ससुराल पक्ष के लोगों ने गुरुवार को भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट के साथ रामनगर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी से वार्ता करते हुए उन्हें सकुशल बरामद करने की मांग की है। बताया कि शालू अपने दो बच्चों आठ साल की बेटी और छह साल के बेटे को भी ले गई है। कोतवाल ने बताया कि महिलाओं और बच्चों को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर