

उत्तराखण्ड में नैनीताल के मल्लीताल बाजार में लगातार चोरियां और हिंसक अपराध होने से नाराज व्यापारियों ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। आरोपी को बार बार छोड़ने से नाराज व्यापारियों ने नारेबाजी कर नैनीताल पुलिस को होश में आने की चेतावनी दी।
नैनीताल में आज मल्लीताल व्यापार मंडल के सदस्यों ने कोतवाली के आगे धरना प्रदर्शन शुरू किया। व्यापारियों ने बाजार की दुकानों में लगातार हो रही चोरी की वारदात और आरोपी द्वारा एक व्यक्ति का गला काटने की वारदात के खिलाफ कोतवाली का घेराव किया।
उन्होंने आक्रोश जताते हुए कोतवाल धर्मवीर सोलंकी को एक सप्ताह में चोरियों पर पूर्ण अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आए दिन चोरियों की घटनाओं के बावजूद ओलिस चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
व्यापारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र के ताले तोड़कर चोरी हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जल्द ही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। कोतवाल सोलंकी ने बताया कि व्यापारियों की जो मांग थी उसपर अब वो आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्यवाही करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में मिस्त्री निकला इंटरस्टेट मास्टर चोर _9 लाख के गहने रिकवर
Haldwani में KTM बाइक वाले झपटमार गैंग का गेम ओवर_लाखों के मोबाइल मिले..Video
हंसिया लेकर खेत में उतरे डीएम, किसानों के साथ खड़ा दिखा सिस्टम..
रि. ब्रिगेडियर हत्याकांड में दो और गिरफ्तार,एक बदमाश को लगी गोली
हल्द्वानी: अनहोनी टली – गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया