
उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक होटल में बीते दिनों हुई युवती की सनसनीखेज़ हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए युवती के साथ आए गुलराज को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

मालमे के अनुसार बीती 2 अगस्त को नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक निजी होटल में मुरादाबाद निवासी 32 वर्षीय इरम खान का शव मिला था। इरम अपने साथी गुलजार के साथ नैनीताल घूमने आई थी।

मामले की जांच में जुटी नैनीताल पुलिस ने सी.सी.टी.वी.कैमरों को चैक किया और सम्बन्धित लोगों के कॉल डिटेल चैक किये। मृतक इरम खान का विसरा परीक्षण के लिए रुद्रपुर के आर.एफ.एस.एल.लैब भेज गया जिसमें जहर की पुष्टि हुई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि इरम ने आरोपी गुलजार के विरुद्ध मार्च 2023 में थाना मुगलपुरा मुरादाबाद में 64/23 धारा 376/377/313/504/506 आई.पी.सी., 67 आई.टी.एक्ट पंजीकृत कराया था, जिसमें विवेचना धारा 504/506 आई.पी.सी.और धारा 67 आई.टी.एक्ट के तहत आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।

जांच में ये भी सामने आया कि इरम, मौ.गुलजार से अलग अपने घर पर रह रही थी, आरोपी इरम पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डालता था। इसी साजिश के तहत गुलजार, इरम को नैनीताल घुमाने लाया और होटल में रात को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इरम के मोबाइल और करी गयी उल्टी व कूड़ा कचरा आदि साक्ष्यों को गायब कर दिया। आरोपी होटल से मृत्तका को छोड़कर कमरे का लॉक लगाकर भाग गया।
पुलिस ने आरोपी को धारा 302/201 के तहत तल्लीताल परिसर से गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी