

उत्तराखंड के रामनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है विकास खण्ड के गर्जिया मंदिर के पास कुंड मे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है घटना से वहा हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों की और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला उत्तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की गर्जिया मंदिर के पास कुंड में दो व्यक्ति डूब गए हैं इस सूचना पर उप निरीक्षक कश्मीर सिंह पुलिस बल के मौके पर पहुंचे हैं जहां से एक व्यक्ति को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया गया था तथा फिर सर्च अभियान चलाकर दूसरे युवक को भी फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जनता की मदद से रेस्क्यू कर कर हर निकाला जहां दोनों की मृत्यु हो गई है।

पुलिस ने जब वहां जांच पड़ताल की तो वहीं पर कुंड के पास इनके कपड़े रखे थे उनमें दोनों के आधार कार्ड पैन कार्ड मिले जिस में मृतकों की शिनाख्त 1- गौरव भाटिया पुत्र इंद्रपाल भाटिया निवासी आशियाना कालोनी मुरादाबाद 2- अतुल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी उपरोक्त के रुप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर मृतकों के परिजनो को सूचित कर दिया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..
हल्द्वानी: बच्चों के सामने मां ने जहर खाकर दी जान,पति लंदन में..