नैनीताल : यहां जंगल में मिली लालकुआं निवासी खनन कारोबारी की लाश..


लालकुआ क्षेत्र के अन्तर्गत टाड़ा रेंज के जंगल में एक 29 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है मृतक के शव को लालकुआ पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है वही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की पहचान कर ली है इधर पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताई जा रही है।
बताते चलें कि बिन्दूखत्ता संजय नगर प्रथम गांव के ग्रामीणों ने बताया कि संजय नगर निवासी नगेंद्र सिंह बुटोला पुत्र किशन सिंह (29) आज दोपहर घर से निकला था काफी समय बाद भी जब वह घर पर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की।ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों को देर शाम सूचना मिली कि टाड़ा रेंज के जंगल में नगेंद्र का शव मिला है जहां मौके पर पहुचकर उसकी पहचान कि गई।
वही इधर बरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कम्बोज ने बताया कि यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जुड़ा मामला है पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतक के शव के पास स्कुटी खड़ी मिली जो उसकी बताई जा रही हैं तथा उसका शव झाडियों में पड़ा था उन्होंने ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उनके अनुसार अभी तक कोई लिखित शिकायत नही आई है फिलहाल मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। इधर दुसरी और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कि दो साल पहले ही शादी हुई थी तथा उसकी एक बेटी भी है उन्होंने कहा कि मृतक खनन का कार्य करता है उसकी एक टैक्टर टौल्ली भी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..