नैनीताल : हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बस ने तीन दुकानों को किया ध्वस्त… मची चीख़ पुकार देखें – CCTV में कैद हुआ हादसे का मंजर..


नैनीताल : उत्तराखंड में नैनीताल के गरमपानी बाजार में अनियंत्रित बस मोटर साइकिलों और दुकानों को रौंदती हुई दुकान में घुस गई । बस हादसे का सी.सी.टी.वी.सामने आया है । पुलिस हादसे के बाद जांच में जुट गई है ।
नैनीताल जिले के खैरना गरमपानी में सवेरे लगभग 11 बजे एक बस अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गई । हलद्वानी से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत जा रही के.एम.ओ.यू.की बस अनियंत्रित होकर तीन दुकानों को रौंधती हुई दुकानों के अंदर जा घुसी । हादसे के समय बस में 20 यात्री सवार थे । रविवार होने के कारण बाजार में भीड़ भाड़ नहीं थी और केवल दो लोग घायल हुए । हादसे में 3 दुकानों को नुकसान हुआ जबकी एक बाइक बस की चपेट में आ गई ।
बताया जा रहा है की 20 दिन पहले भी इसी जगह पर एक बड़ा हादसा हुआ था । बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा । घायल बस चालक अस्पताल ले जाते समय फरार हो गया ।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से रानीखेत जा रही के.एम.ओ.यू.की बस संख्या UK04PA0737 अनियंत्रित होकर गरमपानी बाजार के तहसील के पास 3 दुकानों में घुस गई। जिससे एक सी.एस.सी.की दुकान और एक कैंटीन व बार के साथ एक मोटर साइकिल भी श्रतिग्रस्त हो गई । हादसे में बस चालक और कैंटीन चालक घायल हो गया। पुलिस को सी.सी.टी.वी.मिल गए हैं और अब पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..