Ad

नैनीताल : तस्करी का गजब तरीका,रसोई में गड्ढा बनाकर तैयार किया शराब का अड्डा

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जनपद के रामनगर में गजब मामला सामने आया है जिसमे अनोखे तरीके से की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी आपको जानकर हैरत होगी कि महिला तस्कर ने अपने ही घर की रसोई में गड्ढा खोदकर कच्ची शराब का एक छोटा गोदाम टाइप का बना रखा था जहां से अवैध शराब की सप्लाई को शातिर ढंग से अंजाम दिया जा रहा था लेकिन पुलिस की जबरदस्त फील्डिंग से नशे के सौदागर के मंसूबे फेल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस द्वारा पुलिस कार्यवाही के दौरान 01 महिला तस्कर को पीरुमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। रामनगर पुलिस को स्थानीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला पीरुमदारा के उदयपुरी ग्राम में लोगों के बीच कच्ची शराब की तस्करी कर रही है और उसने शराब की खेप अपने घर में छिपा रखी है। सूचना के आधार पर अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा राजेश जोशी, चौकी प्रभारी पीरूमदारा रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और आज उदयपुरी मजरा, पीरूमदारा, थाना रामनगर क्षेत्र में योजना बनाकर अभियुक्ता सरबजीत कौर पत्नी स्व0 जोगेंद्र सिंह, उम्र 35 वर्ष निवासी उदयपुरी मजरा, पिरूमदारा, रामनगर, नैनीताल को अवैध कच्ची शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ता द्वारा अपने घर के अंदर रसोई मे फर्श के नीचे बने गड्ढे के अंदर 115 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम छिपा रखी थी। जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0राजेश जोशी, चौकी प्रभारी पीरूमदारा, कोतवाली रामनगर।
2- का0परमिंदर सिंह।
3- का0विनोद कुमार।
4-HG निर्मला चौधरी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *