Ad

नैनीताल : बीना की कार्यशाला में जुटे अमेरिका,बेल्जियम, पोलैंड समेत कई देशों के वैज्ञानिक

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में नैनीताल के एरीज की तरफ से आज भीमताल की एक निजी यूनिवर्सिटी में 3 दिवसीय तीसरी बेल्गो-इंडियन नेटवर्क फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स(बीना) अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भारत और बेल्जियम के अलावा, अमेरिका सहित कई अन्य देशों से वैज्ञानिकों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किये।

ADVERTISEMENTSAd


आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान(एरीज)ने एक निजी विश्वविद्यालय में कार्यशाला लगाई जिसमें भारत में बेल्जियम के राजदूत सहित अन्य बेल्जियन और भारतीय गणमान्य लोगों और वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने एस्ट्रोफिजिक्स एस्ट्रोनॉमी के बारे में बताया।

भारत और बेल्जियम के खगोलविदों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, पोलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, इथोपिया और केन्या के वैज्ञानिकों ने बेल्गो-इंडियन नेटवर्क फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स(बिना)की 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में अंतरिक्ष विज्ञान में अत्याधुनिक गतिविधियों और अपने वैज्ञानिक सहयोग के बारे में बताया।


उद्घाटन सत्र में भारत में बेल्जियम के राजदूत श्री डिडिएर वेंडरहासेल्ट ने कहा, “बेल्जियम विज्ञान नीति कार्यालय (बी.ई.एल.एस.पी.ओ.)और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डी.एस.टी.) साइबर सुरक्षा, जैव विज्ञान, समुद्री विज्ञान, ब्लैक होल, जलवायु परिवर्तन और कई अन्य रोमांचक परियोजनाओं पर एक साथ काम करते हैं और यह कार्यशाला भारत-बेल्जियम सहयोग की वैज्ञानिक क्षमता पर जोर देगी”।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *