Nainital – सड़क निर्माण का कुप्रबंधन बना आफत की वजह,मकान और मवेशी मलबे में दफन..


उत्तराखण्ड में नैनीताल और आसपास सोमवार रात हुई तेज बरसात में बजून गांव में भारी भूस्खलन हुआ जिसमें एक दो मंजिला मकान मलवे में दब गया और गोठ में बंधी 2 गाय, 3 भैंस और 1 घोड़े की दबने से मौत हो गई। घर में रखा सारा सामान भी मलबे की भेंट चढ़ गया है और उपजाऊ जमीन नष्ट हो गई। अब वहां के दूसरे घरों को भी खतरा बन गया है।
घटना की सूचना के बाद एस.डी.एम.नैनीताल के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया।
दुदिला गांव निवासी भूपाल सिंह ढेला ने कुछ वर्ष पहले ही इस मकान को बनाया था। यहां वो दिन में रहते थे और रात को परिवार सहित पुस्तैनी घर में रहने चले जाते थे। लेकिन रात की बारिश में उनका नया बना यह घर, गोठ में बंधे मवेशी जिसमें 3 भैंस, 2 गाय और एक घोड़ा दब गए। साथ ही उनकी उपजाऊ जमीन मलवे में तब्दील हो गई है। पीड़ित भूपाल ने लगभग 35 लाख का नुकसान बताया है।
बताया गया है कि कुछ वर्ष पूर्व बजून से अधौड़ा जाने वाले मार्ग का जे.सी.बी.मशीनों से कटान हुआ और सड़क निर्माण का मलवा सड़क के नीचे डाल दिया गया था। यही मलवा दुदिला गांव में गया और उससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हो गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal