स्पीड और स्टंट : नैनीताल पुलिस डायवर्सन में व्यस्त_राहगीर हुए हादसों के शिकार


उत्तराखण्ड के नैनीताल में बुधवार की शाम हादसों भरी रही। कहीं स्कूटी सवार नाबालिगों ने व्यापारी युवक का पैर तोड़ा, कहीं कार सवार ने स्कूटी सवार छात्रों को टक्कर मारी तो कहीं तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक रेस के चक्कर में रगड़ते हुए चोटिल हुआ।
नैनीताल में मल्लीताल की पालिका बाजार में कैंडल की दुकान लगाने वाले जगदीश चंद्र तिवाड़ी अपनी दुकान बढ़ाकर अपने हंस निवास स्थित घर जा रहे थे। जब जगदीश मोहन-को चौराहे से कुछ दूरी पर पहुंचे तो रॉयल होटल की तरफ से आ रहे तीन नाबालिग स्कूटी सवारों ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से जगदीश के पैर की हड्डी टूटकर पलट गई। उन्हें स्थानीय बीड़ी पाण्डे अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
इसके साथ ही शाम 7 बजे पूजा के लिए हनुमानगढ़ जा रहे तल्लीताल निवासी पार्थ साह और उनके साथी को कार ने बैक करते हुए टक्कर मार दी। पार्थ उस समय अपनी स्कूटी से हनुमानगढ़ की चढ़ाई चढ़ रहा था। पार्थ को बोलेरो संख्या यू.पी.34 बी.आर.5169 ने टक्कर मारी। पार्थ का इलाज भी बी.डी.पाण्डे अस्पताल में हुआ।
एक अन्य मामले में ज़ू रोड निवासी 22 वर्षीय अनस की स्कूटी मॉल रोड में रपट गई। तेज रफ्तार के शौकीन अनस के फिसलने के कारण हल्की चोटें आई। अनस ने बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल में किसी भी कानूनी कार्यवाही से इनकार किया है।
नैनीताल में मंगलवार शाम डी.एस.बी.से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही नमीरा को बैठाकर ले जा रहे टैक्सी बाइक सवार ने मार्शल कॉटेज को जाते हुए बुरी तरह से गिरा दिया। नमीरा के चेहरे में कई जगह घाव हुए, जिसका उसने अस्पताल में इलाज कराया।
बीती 19 मार्च को भाजपा के मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की को एक तेज रफ्तार बाइक सवार कुर्मांचल बैंक के पास जोरदार टक्कर मार गया, जिसमें उसकी नाख और गाल की हड्डी टूट गई।
नैनीताल, हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर समेत जिले के अन्य आबादी क्षेत्रों में नौजवानों के तेज रफ्तार के कहर से आम जनमानस बेहद परेशान और भयभीत हैं। उनका मानना है कि पुलिस और आर.टी.ओ. विभाग के साथ जिला प्रशासन को जाग जाना चाहिए, तांकि हादसे रोके जा सकें।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




स्पीड और स्टंट : नैनीताल पुलिस डायवर्सन में व्यस्त_राहगीर हुए हादसों के शिकार
हरिद्वार में अवैध कब्जों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के निर्देश
हल्द्वानी में दुकानों का किराया बढ़ेगा,टैक्स में 25% छूट
हज 2026 : आखिरी किस्त का अलर्ट,सर्कुलर जारी_जानें कैसे करें भुगतान
धामी कैबिनेट ने बड़े फैसलों पर लगाई मुहर_ 16 प्रस्तावों को मंजूरी..