
उत्तराखण्ड में नैनीताल जनपद के भीमताल के जंगलों में एक बाघ का परिवार लम्बे समय से घरों के आसपास घूम रहा है। पिछले एक माह में पांच बार दिखे इस बाघ ने दो महिलाओं पर हमला भी किया है।
नैनीताल जिले में भीमताल से 9 किलोमीटर दूर नौकुचियाताल के शिलौटी पंत गांव में एक बाघ का परिवार लगातार आबादी के पास नजर आ रहा है। बाघ के दिखने से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है और घरों के पास आए बाघ का ग्रामीण वीडियो बना रहे हैं। इस क्षेत्र में बाघ अभी तक दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर चुका है।
अभी 20 दिन पहले ही शाम के समय बाघ ने घर के आंगन में काम कर रही महिला पर हमला किया था, दूसरी घटना एक सप्ताह पहले हुई जिसमें बाघ के हमले में घायल महिला को हायर सेंटर भेजा गया। शिकायतों के बाद वन विभाग ने इस जगह पर पिंजरा लगा दिया है। रात के समय भी वन विभाग गस्त कर रहा है।
कैमरा ट्रैप से बाघ की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। यहां बाघिन के साथ दो बच्चे भी दिखाई दिए थे। क्षेत्र के लोग जानवर के आतंक से डरे हुए हैं। आज बने इस वीडियो में बाघ घर के बेहद नजदीक दिख रहा है और उसके दिल दहलाने वाली दहाड़ की आवाज भी सुनाई दे रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.