Ad

Nainital : जंगल का राजा पिंजरे में कैद_ ट्रेंकुलाइज और कड़ी जद्दोजहद के बाद काबू में आया टाइगर_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के भीमताल में वन विभाग ने एक वयस्क बाघ को ट्रंक्यूलाइज कर पिंजरे में कैद किया है। अज्ञात वन्यजीव के हमले में महिला की मौत के बाद से ही उसे काबू करने की जद्दोजहद शुरू हो गई थी। आज बाघ के पकड़े जाने के बाद उसे रैस्क्यू सेंटर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल जिले में भीमताल स्थित सिलौटी नौकुचियाताल में पिछले कुछ समय से किसी हमलावर वन्यजीव का खौफ चल रहा था। यहां, कुछ दिन पहले जंगल मे चारा लेने गई 55 वर्षीय महिला की हमलावर वन्यजीव के हमले से मौत हो गई थी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने पिंजरे और गश्त बड़ा दी थी।

हमलावर की तलाश लगातार जारी थी। बुधवार रात बाघ दिखने की सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम ने उसे ट्रेंकुलाइजर किया और उसे पिंजरे में कैद कर लिया। वन विभाग ने बाघ को रैस्क्यू सेंटर भेजा दिया है। पूर्व में महिला के घटनास्थल से खून और बाल के सैंपल लेकर देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान भेजे गए हैं।

इसके बाद इसी क्षेत्र से एक गुलदार को भी रैस्क्यू किया गया था। अब दोनों वन्यजीवों के सैम्पल महिला के सैम्पल से मैच(मिलाए)कराए जाएंगे। विभाग ने जंगल में 20 कैमरा ट्रैप लगाए और लगभग 30 कर्मचारी हमलावर को काबू करने के लिए मिशन पर जूट थे। वन विभाग को स्थानीय लोगों की मदद से सफलता मिल सकी है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page