नैनिताल : यहां हो सकता था बड़ा हादसा .. फायर टीम की सूझबूझ से बचा रिहायशी इलाका…


आज दिनांक-01.04.2021 को रात्रि लगभग 02:15 बजे के आसपास रिक्शा स्टैंड मल्लीताल, नैनीताल से ऊपर निकट मदर हार्ट स्कूल रमेश मोंगा,राजमहल कंपाउंड मकान के बाहर झाडियों मे आग लगी थी जो तेजी से रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी देखते ही देखते आग होटल अंकुर प्लाजा की स्वामिनी श्रीमती शालिनी की हुंडई क्रेटा कार संख्या-UK-04AD-7003 तक पहुंच गई जिससे उक्त वाहन का पिछला हिस्सा पम्पर, लाइट्स शीशे आदि आग की चपेट में आ गये इसके अतिरिक्त उक्त रिहायशी क्षेत्र में बने मकान की खिड़कियां, दरवाजे आदि आग से आंशिक रूप से जल चुके थे।

सूचना पर नैनीताल पुलिस के फायर यूनिट कर्मचारियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर हाई प्रेशर मिनी वाटर टेंडर की पंपिंग से अग्निशमन कार्य जारी रखा गया तथा अग्निशमन वाहन में पानी समाप्त होने पर निकट स्थित होटल शांता रीजेंसी से पानी प्राप्त कर उक्त वाहन व मकान मे होने वाले भीषण अग्निकांड को रोका गया।
घटनास्थल पर कोतवाली मल्लीताल का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली
हल्द्वानी में हज यात्रियों की स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन,अनिल कपूर डब्बू ने किया शुभारंभ
धामी सरकार का बड़ा कदम हो सकता है ‘पॉपुलेशन कंट्रोल बिल’
ऑपरेशन प्रहार : फायरिंग से फरारी तक_क्रिमिनल्स पर ताबड़तोड़ वार