नैनीताल : नहीं थम रहा आक्रोश,बच्ची से दुष्कर्म आरोपी को मृत्युदंड की मांग


उत्तराखण्ड के नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को महिलाओं ने शांति जुलूस निकालने का प्रयास किया तो प्रशासन और पुलिस ने उन्हें अनुमाती नहीं दी।
नैनीताल में बीती 30 अप्रैल को 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद शहर का माहौल गर्म गया। आज, बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने गांधी मूर्ति के समीप एकत्र होकर बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घोर निंदा की। उन्होंने इसे घृणित बताते हुए बच्ची को न्याय दिलाने और आरोपी को फाँसी देने की मांग संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सँयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा।
घटना के विरोध में सड़कों में उतरी भाजपा और अन्य संगठनों की महिलाओं ने पोस्टर के माध्यम से अपना संदेश लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने ये भी कहा कि हमारा उद्देश्य किसी भी जाती धर्म विशेष को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि बच्ची को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा सख्त कानून बनाकर ऐसे कृत्य करने वाले लोगों को फाँसी की सजा दी जाए ताकि महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।
इस मौके पर प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, भारती साह, विनीता पाण्डे, कविता त्रिपाठी, रानी साह, किरन साह, भावना रावत, ममता रावत, हंसी रावत, ममता जोशी, ममता साह, सुमन साह, किरन परिहार , जीवन्ति भट्ट, मुन्नी अधिकारी, कमला अधिकारी, संध्या शर्मा, मीरा बिष्ट समेत दर्जनों महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम जा रही पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video
Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित
एक ही छत के नीचे समाधान_प्रशासन का बड़ा कदम
महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य पर सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
नई उड़ान – इंस्पिरेशन में यूकेजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी