नैनीताल : (त्योहारों में) सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, तेज़ संगीत बजाना और लाउडस्पीकर का प्रयोग रहेगा प्रतिबन्धित.DM ने जारी किऐ यह निर्देश..

हल्द्वानी नैनीताल .. जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि वर्तमान मे कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड द्वारा जारी किये गये समस्त आदेशो, नियमों का अनुपालन कराते हुए जनपद में होली महोत्सव मनाया जायेगा।
गर्ब्याल ने कहा कि होलिका दहन हेतु कार्यक्रम स्थल की क्षमता 50 प्रतिशत व्यक्तियों हेतु अनुमति रहेगी तथा होलिका दहन स्थल पर अनावश्यक भीड का जमावाड़ा नही किया जायेगा.
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त व्यक्ति मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। होलिका दहन कार्यक्रम में 60 वर्ष से ऊपर की महिला व पुरूष, दस साल से कम उम्र के बच्चे तथा गम्भीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से बचे। ऐसे लोगो सार्वजनिक स्थल पर होली खेलने से बचे एवं घरों के अन्दर ही होली मानये। तथा होली मिलन स्थल पर क्षमता 50 प्रतिशत (अधिकतम 100) से ज्यादा व्यक्ति प्रतिभाग नही करेंगे.
गर्ब्याल ने निर्देश दिये कि होली त्यौहारों में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना, तेज संगीत बजाना और लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबन्धित रहेगा। खाने-पीने की चीजों को बाटंने से परहेज किया जाये तथा पेयजल वितरण हेतु डिस्पोजल का प्रयोग किया जाये। तथा डस्टबिन की व्यवस्था करनी होगी। उन्होने कहा कि होली में पानी, गीले रंग और गले मिलने आदि से बचने की हिदायत दी, तथा संकरी और तंग गलियों में होली न खेलें। समारोह स्थल में प्रवेश पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal