Ad

नैनीताल : यहाँ पुलिस ने स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार..इस रास्ते हल्द्वानी ला रहे थे स्मैक..पहुंचे हवालात..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास चैकिंग के दौरान स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लगभग 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी किमत 10 लाख रूपये बताई जा रही है वही पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रदर्शनी के निर्देशानुसार लालकुआ सहायक पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार के नेतृत्व में लालकुआ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों तस्कर प्राइवेट बस से बहेड़ी के रास्ते हल्द्वानी स्मैक लेकर जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट से गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने कुछ अन्य नाम बताए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

इधर मामले का खुलासा करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक प्राइवेट बस बहेड़ी से हल्द्वानी स्मैक बेचने जा रहे हैं जिसपर पुलिस ने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग कि इस दौरान पुलिस को उक्त बस आती दिखाई दी जिसे रोककर चेकिंग की गई तो दोनों आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया जिनके पास स्मैक बरामद हुई।


इधर पुलिस द्वारा की गई चेकिंग में दोनों आरोपी के पास से 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी कीमत 10 लाख रूपये बताई जा रही है इधर पकड़े गये दोनों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाईट, रमेश पवार सहायक पुलिस अधीक्षक।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *