

ऊत्तराखण्ड के भीमताल में एक होमस्टे में टिके पर्यटकों की मेड के साथ होमस्टे संचालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पर्यटकों की शिकायत पर भीमताल पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
भीमताल के एक होमस्टे में कुछ पर्यटक आकर रुके थे। उनके साथ उनकी मेड भी आई थी। होटल में कार्यरत तीन युवकों ने बुधवार को मेड के कमरे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।पर्यटकों ने इस दुष्कर्म की सूचना भीमताल थाने को दी। भीमताल पुलिस ने मुकदमा संख्या 27/2023, धारा 376/452/511 भा.द.वि.के तहत पंजीकृत किया।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी/तलाश के लिए सी.ओ.नितिन लोहनी के नेतृत्व में टीम बनाई। पुलिस टीम ने तत्काल धरपकड़ शुरू कर घटना में लिप्त तीनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी किशोर, रौशन और दीप को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजकुमारी, का.जीवन कुमार, का.नरेश परिहार और का.मुकेश नेगी शामिल थे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch – Haldwani सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों की सर्विस हो गयी..
उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की ताकत_ भाजपा के पूर्व विधायकों समेत दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ
बनभूलपुरा की तस्कर जोया गिरफ्तार_36 लाख की स्मैक बरामद..Video
नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
उत्तराखण्ड – सरकार ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी