नैनीताल(ज़रूरी ख़बर): पहाड़ जाने वाला ये मुख्य मार्ग कल से 10 दिनों के लिये रहेगा बंद..इस रास्ते से करें सफ़र

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पहाड़ की लाइफलाइन माने जाने वाली हल्द्वानी- भीमताल मोटर मार्ग 18 नवंबर से 27 नवंबर तक दस दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी धीराज गबर्याल ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिये हैं।
डीएम ने लोनिवि भवाली के अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि वह 18 नवंबर से 27 तक पूरी तरह मार्ग में वाहनों का आवागमन बंद रखें।यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस अतिरक्ति अस्थाई खंड भवाली के अधिकारी व कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात रखें। रानीबाग, भवाली व खुटानी में मार्ग दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड व लगाये जाए। उन्होंने कहा प्रतिबंधित अवधि में समस्त वाहन ज्योलीकोट व भवाली होते हुये गंतव्य को जायेंगे। उन्होंने प्रतिबंधित अवधि में वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के नर्दिश भी दिये हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..