नैनीताल(दुःखद): गुलदार ने मासूम को बनाया शिकार.. हुई मौत,दहशत का माहौल

उत्तराखंड ( नैनीताल) : मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच यहां चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
इधर घटना से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक चोपड़ा निवासी मोहन सिंह की 5 वर्षीय पुत्री राखी घर के आंगन में खेल रही थी। सांय 6 बजे घात लगाए बैठे गुलदार ने बालिका को शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा।
तभी परिजनों को पता चल गया।परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए बालिका को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बीते दो माह पूर्व भी आम पड़ाव में एक बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..