

उत्तराखंड में नैनीताल के तल्लीताल चौराहे में अनियंत्रित के.टी.एम.बाइक पोलो कार से जा भिड़ी। पुलिस ने बाइक सीज कर चालक को घर भिजवा दिया।
नैनीताल की भीड़भाड़ वाली तल्लीताल डाँठ में एक मोटरसाइकिल चालक युवक अपनी तेज रफ्तार का प्रदर्शन कर रहा था।
मल्लीताल की तरफ से आते समय उसकी बाइक सीधे हल्द्वानी रोड को कट कर ही रही थी की अचानक हल्द्वानी की तरफ से आ रही एक पोलो कार से उसकी टक्कर हो गई। पोलो कार के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक मार दिए जिसके कारण बाइक की टक्कर तो हुई लेकिन बाइक चालक कार के नीचे दबने से बच गया। इस घटना का सी.सी.टी.वी.वीडियो भी सामने आ गया। कार की टक्कर से बाइक सवार और बाइक दूर छटक गई। घटना को देखते ही वहां मौजूद लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। गनीमत रही कि दुर्घटना में बाइक चालक की गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
मोटर साइकिल चालक मंजुल भंडारी भीमताल का रहने वाला है जो अपनी के.टी.एम.बाइक के कागजात और अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसकी बाइक को सीज कर तल्लीताल थाने में जमा कर दी है। मंजुल को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भीमताल को भेज दिया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




राम राज्याभिषेक व रावण वध के साथ हुआ एसआरआई महिला रामलीला का समापन
किलबरी के गधेरे में मिला उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव_5 अप्रैल से लापता थे..
उत्तराखंड में यहां बांग्लादेशी महिला और साथी पकड़े गए_दो पासपोर्ट मिले..
विजिलेंस का ट्रैप_दो रिश्वतखोर रंगे हाथ गिरफ्तार
SSP ने लौटाई लोगों के चेहरे पर मुस्कान_37.48 लाख के 200 मोबाइल बरामद