नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी..

ख़बर शेयर करें

नैनीताल की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज धमकी भरा मैसेज जिला जज की आधिकारिक मेल पर आया है। पुलिस और डॉग दस्ते पड़ताल की जा रही है। इस धमकी में 11.15 का समय दिया गया है।

उत्तराखण्ड में नैनीताल के न्यायालयों को एक बार फिर धमकी भरा ई मेल आने से सनसनी। इस बार मेल में बम विस्फोट के तौर तरीकों के साथ लगाए गए अलग अलग बमों के ब्यौरे दिए गए हैं। मेल में ये भी कहा गया है कि उनका संदेश देने के लिए नैनीताल का न्यायालय सबसे सरल टारगेट है। इससे पहले एक मेल 16 फरवरी को सरकारी ई मेल पर इसी तरह आया था।

धमकी भरा ईमेल सुबह 7:11 बजे प्राप्त हुआ। संदेश में आरडीएक्स और आईईडी लगाने का दावा करते हुए अदालत परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देने जैसी भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस), डॉग स्क्वॉड और खुफिया टीमें अदालत परिसर पहुंच गईं। पूरे परिसर को एहतियातन खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है।

अपडेट

उत्तराखंड के टिहरी और नैनीताल की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा मैसेज जिला जज की आधिकारिक मेल पर आया है। सभी न्यायाधीशों, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।


नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को दी गई धमकी में सुबह 11:15 बजे का समय दिया गया था, जिसे देखते हुए पुलिस बेहद कम समय में पूरे परिसर की सघन जांच की। कोर्ट के कमरों, गलियारों, पार्किंग और आसपास की झाड़ियों की गहराई से तलाशी ली जा रही है।


संदिग्ध वस्तुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। कल भी इसी तरह की धमकी मिलने के बाद उत्तराखंड की 4 कोर्ट्स में अलर्ट जारी किया गया था। जानकारी के मुताबिक, आज जिला जज के कार्यालय ईमेल एड्रेस पर सुबह 7:11 पर मेल आई में कोर्ट परिसर में सी4 RDX से बने बम पूर्व में ही स्थापित किए जाने और 11:15 पर इनके फटने की बातें कही गई है।

ईमेल मिलने के बाद एक बार फिर कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता परिसर के निरीक्षण में जुटा हुआ है। इस बार हमले की जिम्मेदारी तमिल टाइगर ऑफ ईलम और पाकिस्तान आईएसआई द्वारा ली गई है।

ये है मैसेज ( 7:11:09 बजे) –
जज चैंबर के पास आज सुबह 11:15 बजे विस्फोट करने के लिए 5 आरडीएक्स हैं, कल मेल बीडीडीएस/एटीएस खोज प्रश्नों का परीक्षण करने के लिए था। दोपहर की इस्लामी प्रार्थना से पहले अदालतें खाली कर दें। जज साब, जज चैंबर में आज सुबह 11:15 बजे विस्फोट करने के लिए 5 आरडीएक्स बम हैं। कोर्ट को जल्द खाली करें!


ऐसे होंगे धमाके: सी-4 आरडीएक्स का उपयोग करके बनाए गए 3 आरडीएक्स आईईडी को पहले ही सुविधा में महत्वपूर्ण स्थानों पर रखा गया है। 1 या 2 सदस्य दोपहर के भोजन के समय न्यायाधीश कार्यालय के निकट संपर्क में आएंगे और जब क्यू शाखा-आईएसआई सदस्य, जो रिमोट कंट्रोल ट्रिगर ले जा रहे हैं, परिसर के 100 फीट के भीतर आएंगे तो आईईडी स्वचालित रूप से विस्फोट कर देंगे। यदि किसी कारण से, वे सक्रिय नहीं होते हैं, तो सदस्य स्वयं इमारत के अंदर आएंगे और श्रीलंकाई ईस्टर ऑपरेशन के समान सभी कर्मचारियों के साथ खुद को विस्फोट कर देंगे। हम एक बयान बनाना चाहते हैं और आपका न्यायालय फिलहाल सबसे आसान लक्ष्य है, हम जिम्मेदारी लेते हैं और चाहते हैं कि हमारी आवाज किसी भी कीमत पर सुनी जाए! ..ईलम के तमिल टाइगर्स और पाकिस्तान आईएसआई..

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *