खाड़ी देशों में फंसे अपनों के लिए आगे आया नैनीताल जिला प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी


हल्द्वानी
खाड़ी देशों में जारी सैन्य तनाव के बीच विदेशों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर नैनीताल जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जनपद नैनीताल के जो लोग कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किसी कारणवश फंसे हुए हैं, उनके लिए प्रशासन ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि समय रहते उनकी मदद सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे हालात को देखते हुए विदेशों में रह रहे जनपद के नागरिकों से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति का परिजन इन देशों में फंसा हुआ है, तो वह नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकता है, जिससे शासन और प्रशासन स्तर पर समन्वय बनाकर उनकी सुरक्षित भारत वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
जारी किए गए हेल्पलाइन संपर्क इस प्रकार हैं …
कुवैत – मो. +965 6550 1946
ईमेल: community.kuwait@mea.gov.in](mailto:community.kuwait@mea.gov.in)
सऊदी अरब – मो. +966 11 4884697
ईमेल: cw.riyadh@mea.gov.in](mailto:cw.riyadh@mea.gov.in)
बहरीन – मो. +973 3941 8071, +973 3840 0433
यूट्यूब: Embassy of India, Bahrain
यूएई – मो. +971 2 4492700
वेबसाइट www.indembassyuae.gov.in
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक और सत्यापित स्रोतों पर ही भरोसा करें तथा अफवाहों से बचें। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि जरूरत पड़ने पर फंसे हुए नागरिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
प्रशासन का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के खाड़ी देशों में फंसे होने की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचित किया जाए, जिससे समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनके सकुशल घर वापसी का रास्ता सुनिश्चित किया जा सके।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : हल्द्वानी से नैनीताल के सफर में महिला पर्यटक के साथ घिनौनी हरकत
खाड़ी देशों में फंसे अपनों के लिए आगे आया नैनीताल जिला प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी
मुक्तेश्वर में अवैध इमारतों की जांच के सख़्त निर्देश..
UPSC सिविल सर्विस 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी,, अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर_देखें मेरिट लिस्ट
न सुसाइड नोट, न कोई सुराग_हल्द्वानी की युवा टीचर का शव फंदे से लटका मिला..