

नैनीताल : भवाली रोड में भूमियाधार क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसके एक पर्यटक की मौत हो गई है सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के पर्यटक नैनीताल घूमने पहुचे थे जिसके बाद वह अपनी कार संख्या यूपी 27 बीएफ 6145 से कैची धाम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे इस बीच अनियंत्रित होकर उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी जिससे कार में सवार 3 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को दी ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही तीनों लोगों को रेस्क्यू कर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। लेकिन एक पर्यटक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया वहीं अन्य पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि घायलों को तत्काल की रेस्क्यू कर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..