नैनीताल : जनपद में गौला पुल के बाद अब घरौली पुल मूसलाधार बारिश में हुआ क्षतिग्रस्त,आवाजाही बंद

नैनीताल : जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पहाड़ों में नदी नाले उफान होने के साथ भूस्खलन का खतरा भी बढा है जबकि अनेक पुल क्षतिग्रस्त हुआ है गौला नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद अब एक और पुल क्षतिग्रस्त होने की खबर आ रही है जिसको देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यात्रियों से पहाड़ में यात्रा करने से पूर्व सतर्कता बरतने की अपील करते हुए फिलहाल यात्रा स्थगित करने की अपील की है
मंगलवार को लगातार तेज बारिश के कारण बेतालघाट से खैरना को जोड़ने वाले मार्ग के बीच में घरौली पुल टूट गया है। जिस कारण उक्त मार्ग का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है। जनपद पुलिस ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की अपील की है। इस बीच जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हरिद्वार में गंगा के अस्तित्व को खतरा_धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन..
दून में स्कूल के बाहर किडनैपिंग की अफवाह, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से पैनिक
स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल