

उत्तराखण्ड के नैनीताल में देररात हुए सड़क हड़से में दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत जबकि पांच घायलों को मुश्किल रैस्क्यू के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। एस.डी.आर.एफ.ने रात के अंधेरे में खतरनाक जंगल में रैस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच घायलों को रैस्क्यू किया।
नैनीताल के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को मध्यरात्रि में एक पर्यटक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली, जिसके बाद एस.डी.आर.एफ.की टीम को रैस्क्यू के लिए मौके पर भेजा गया।

नैनीताल से कालाढूंगी रोड में प्रिया बेंड पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। एस.डी.आर.एफ.की रैस्क्यू टीम अपने आवश्यक रैस्क्यू उपकरणों के साथ उप-निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल में टीम, खाई में गिरे वाहन तक पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त सैलेरियो कार से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। वाहन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे जो यू.पी.के गोरखपुर से नैनीताल घूमने आये हुए थे।एस.डी.आर.एफ.ने यू.पी.निवासी 22 वर्षीय आकाश, 52 वर्षीय प्रेमचंद, 50 वर्षीय अरुणा, 25 वर्षीय शालू और ढाई वर्षीय शालू को घायलावस्था में खाई से रैस्क्यू कर लिया। टीम को खाई में गिरी कार से 27 वर्षीय राहुल और 25 वर्षीय राजीव का शव गाड़ी से बरामद हुआ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया
Watch छीछालेदर – हल्द्वानी में ब्लॉगर आउट ऑफ़ कंट्रोल_गालियां कान सुन्न कर देंगी
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई_ये नंबर जारी
आधार सेवा_अब सब हल्द्वानी नगर निगम में..
उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये का फंड मंजूर,मिलेगी नई रफ्तार..