दून : कमरे के बहाने पूर्व इंजीनियर की पेपर कटर से हत्या,लुटरे कातिल गिरफ्तार..


देहरादून की पॉश कॉलोनी अलकनंदा एन्क्लेव में पूर्व इंजीनियर अशोक कुमार गर्ग की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दो आरोपियों, नवीन कुमार चौधरी और अनंत जैन, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमरा देखने के बहाने बुजुर्ग के घर पहुंचे थे।
नौ दिसंबर को, जब दोनों ने देखा कि बुजुर्ग अकेले हैं, तो उन्होंने लूट की योजना बनाई। पहले, बुजुर्ग से पैसे लूटने की कोशिश की, लेकिन नकद न होने पर आरोपियों ने एटीएम का पासवर्ड मांगने लगे। जब बुजुर्ग ने पासवर्ड नहीं दिया, तो दोनों ने पेपर कटर से कई वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद, दोनों ने अपने कपड़े और पेपर कटर को एक सूखे नाले में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास से मृतक का पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, 1500 रुपये नकद और एक स्कूटर बरामद किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नई उड़ान – इंस्पिरेशन में यूकेजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी
खेलो मास्टर्स गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ टीम बनी चैंपियन
24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..