देखिए दून : हवा में उछलती गाड़ियां और चोटिल लोग_मकसद रोकना था..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून में सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए बनाए गए बेतरतीब ब्रेकर हादसों का सबब बन गए हैं। ये स्पीड ब्रेकर अब खुद खतरों का कारण बनते नजर आ रहे हैं। घंटाघर और ओएनजीसी चौक जैसे प्रमुख इलाकों में बने ब्रेकरों से वाहन हवा में उछलते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में वायरल हुए वीडियो में इन हादसों को साफ देखा जा सकता है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रशासन को निशाने पर लिया है।

घंटाघर के पास बने स्पीड ब्रेकर से मंगलवार को कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहले इन ब्रेकरों पर सफेद स्ट्रिप्स नहीं थीं, जिससे हादसे बढ़े थे, लेकिन अब स्ट्रिप्स लगा दी गई हैं। हालांकि, तब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी थीं। वहीं, ओएनजीसी चौक पर बने ब्रेकर भी लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। 12 नवंबर को एक बड़ी टोयोटा गाड़ी दुर्घटना के बाद इन ब्रेकरों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने आरोप लगाया कि सरकार ने हादसों को रोकने के लिए तो स्पीड ब्रेकर बनाए, लेकिन ये मानकों के विपरीत और अत्यधिक खतरनाक हैं, जो हादसों को और बढ़ा रहे हैं।

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत घंटाघर के स्पीड ब्रेकर पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। बंसल ने यह भी कहा कि अगर दुर्घटनाएं नहीं रुकतीं, तो सिविल सेंस बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 11 क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे, जिनका मकसद सड़क हादसों को रोकना था।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page