

मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है. इंदौर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस हथिनी नदी पर बने पुल से नीचे गिर गई . इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं.
मंगलवार, 9 मई की सुबह एक बस इंदौर की ओर जा रही थी. बस खरगोन टेमला मार्ग पर दसंगा गांव के पास ही पहुंची थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा. और बस पुल से नीचे जा गिरी. तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला और हादसे की जानकारी पुलिस को दी.जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि इससे पहले ही ग्रामीणों ने कई घायलों को ट्रैक्टर ट्रॉली से खरगोन जिला अस्पताल पहुंचा दिया.
अस्पताल में डॉक्टर्स ने 14 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि करीब 20 लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में खरगोन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह का कहना है कि इंदौर की ओर जा रही बस में करीब 50 लोग सवार थे. उनके मुताबिक बस से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है. हादसे के कारणों के संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन तेज रफ्तार को इसकी वजह माना जा रहा है.
मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान कर दिया है. सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार और अन्य घायलों को भी 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. मध्य प्रदेश सरकार ने हादसे में घायल हुए लोगों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली