इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ख़ास अंदाज़ में मनाया गया मदर्स डे

Mother’s Day : हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला मदर्स डे इस साल 11 मई 2025 को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। हमारे जीवन में यह दिन बहुत खास है। यह दिन उन सभी माताओं के लिए समर्पित दिन है, जिन्होंने हमें इस दुनिया में लाने, हमें पालने, सिखाने और एक अच्छा इंसान बनाने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी।

इस बेहद ख़ास दिन को इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मातृ दिवस का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। यह अवसर माताओं के प्रति कृतज्ञता और स्नेह प्रकट करने के उद्देश्य से समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. गीतिका ब्ल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा तथा आमंत्रित माताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों की भावनाओं से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से हुई। एल.के.जी. कक्षा के बच्चों ने “प्यारी जग से प्यारी माँ”, यू.के.जी. के बच्चों ने “मॉम यू आर द बेस्ट” तथा नर्सरी के बच्चों ने “मॉमी मॉमी हिप-हिप हुर्रे” गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात एल.के.जी. द्वारा ‘तू है तो दिल धड़कता है’ पर एक भावुक प्रस्तुति दी गई, वहीं यू.के.जी. के छात्रों ने पारंपरिक लोकनृत्य से समा बाँध दिया।

माताओं के लिए भी इस अवसर पर मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। पिन एंड विन, स्टिंग द पिक, बटन बैटल, शॉर्ट इट फास्ट, बिल्ड एंड बैलेंस और पार्सिंग द पार्सल जैसे खेलों में माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

प्रथम स्थान: भावना नयाल, नेहा गोयल, किरण नेगी, सत्यवती, हेमा पाण्डे, बबीता आजाद
द्वितीय स्थान: ऋचा तिवारी, सुनीता जोशी, पूजा पवार, निशा चन्याल, आयुषी अग्रवाल, इन्द्रा बिष्ट
तृतीय स्थान: नीलम अधिकारी, मिनाक्षी बरोलिया, तृप्ति गोस्वामी, निवेदिता सरकार, सरिता आर्या, भारती परिहार, सबाना खान, तुलसी जोशी, रीता भाकुनी
विजेताओं को विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. गीतिका ब्ल्यूटिया तथा कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर प्री-प्राइमरी स्तर के मेरिट होल्डर विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
समारोह का सफल संचालन रीता राठौर और एकता बेरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्री-प्राइमरी सेक्षन की कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने सभी माताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ सदस्य संजय गोस्वामी, मुकेश सागर, मोहित पन्त, गौरव कुमार, सुश्री अंकिता चौधरी, नीरू जोशी गोयल, रिचा वर्मा, इंद्रा जोशी, संतोष रावत, दामिनी दास, हरजिंदर कौर, पायल रावत तथा प्री-प्राइमरी विभाग की समस्त शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं।
यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि माताओं के लिए भी एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया और विद्यालय परिवार की ओर से मातृत्व को समर्पित यह पहल सभी के हृदय को छू गई।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खनन कार्रवाई पर बवाल, माफी के बाद थमा मामला..
Haldwani : 400 CCTV खंगाले, तब शिकंजे में आया ‘फिरोज’..
धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरी..
देहरादून में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या_ हमलावर फरार..
मुख्यमंत्री धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंज़ूरी,बुनियादी सुविधाओं पर फोकस