नैनीताल : नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी उस्मान पर कसा शिकंजा,घर पर नोटिस चस्पा

उत्तराखण्ड के नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मो.उस्मान को जिला विकास प्रधिकरण ने नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने आरोपी के घर की दीवार पर नोटिस चस्पा किया है। इससे पहले भी नगर पालिका ने तीन दिनों में अतिक्रमण का जवाब मांगा था, जिसे न्यायालय में चुनौती के बाद वापस ले लिया गया था।
नैनीताल में 12 वर्षीय नाबालिग से ठेकेदारी का काम करने वाले दुष्कर्म के आरोपी मो.उस्मान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सात मई 2025 को जिला विकास प्राधिकरण ने आरोपी के घर की दीवार पर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में कहा गया है कि आरोपी द्वारा भूमि पर पूर्व में भूतल, प्रथम तल, द्वितीय एवं तृतीय तल का निर्माण किया गया है।
उक्त निर्माण स्थल नैनीताल महायोजना अंतर्गत विशेष वनाच्छादित एवं असुरक्षित क्षेत्र तथा जी.एस.आई.जोन-2 के अन्तर्गत आता है, जिसमें किसी भी प्रकार का निर्माण एवं विकास कार्य अनुमन्य नही है।
आरोपी को निर्माण के सम्बन्ध में सुनवाई के लिए 22.05.2025 की तिथि नियत की गयी है, जिसमे भवन के मानचित्र की स्वीकृती एवं अन्य साक्ष्य/अभिलेखों सहित प्राधिकरण कार्यालय में 11:00 बजे उपस्थित होने को कहा गया है।
उपस्थित नही होने पर प्राधिकरण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाने की बात कही गई है।
पूर्व में 2 मई को नगर पालिका द्वारा आरोपी को नोटिस जारी किया गया था जिसमे 3 दिन के भीतर जवाब पेश करने को कहा था, लेकिन आरोपी की पत्नी हुस्न बैगम ने उस नोटिस को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी और उच्च न्यायालय ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उलंगन मानते हुए नोटिस पर रोक लगा दी थी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital में 31st से पहले बड़ा प्लान_शटल, डॉग स्क्वाड और कड़ी निगरानी,पुलिस अलर्ट..
महक क्रांति नीति 2026–36 लॉन्च, सगंध खेती को मिलेगा नया आयाम
हल्द्वानी : डीएम राजनीतिक दलों के साथ अचानक पहुंचे ईवीएम वेयरहाउस_वजह जानिए
हल्द्वानी – बनभूलपुरा रेलवे मामला फिर टला, अब फरवरी 2026 में संभावित सुनवाई
हल्द्वानी :अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, निगम की JCB क्षतिग्रस्त_हंगामा..