10 से अधिक पिंजरे, 50 कैमरा ट्रैप,जहां तीन महिलाओं की मौत हुई थी_ वहां दो खूंखार गुलदार पकड़े गए_Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों में हमला कर तीन महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाले क्षेत्र से दो गुलदारों को पिंजरे में कैद किया गया है। वन विभाग के दस से अधिक पिंजरे, 50 से अधिक कैमरा ट्रैप और विभागीय टीम की गश्ती से हमलावर वन्यजीवों पर नजर रखी जा रही है।

नैनीताल जिले में पिछले माह के अंत से गुलदार लगातार मवेशियों के लिए चारा और चूल्हे के लिए लकड़ी लेने जंगल जा रही महिलाओं पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। गुस्साए ग्रामीण लगातार आंदोलन कर वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। इन हमलावरों को काबू करने के लिए वन विभाग ने संभावित ठिकानों में पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाए हैं।
इसके अलावा कई टीमें जंगलों में गश्त कर रही हैं। पिछले माह 26 दिसंबर को धारी के दीनी तल्ली में हमलावर गुलदार ने हेमा बरगली को मार डाला था। इसके बाद, 30 दिसंबर को खन्स्यु के चमोली गांव में गुलदार ने चारा और लकड़ी लेने गई एक महिला को अपना निवाला बनाया था। विगत 11 जनवरी को नैनीताल के धारी ब्लॉक में गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतारा और जंगल में रगड़कर ले गया था।
एस.डी.ओ.ममता चंद ने बताया कि आज, तल्ली दीनी के समीप लगे पिंजरे में एक और मवेशियों पर हमला करने वाले क्षेत्र से दूसरा गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। इन्हें, रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर लाया जाएगा। बताया कि इनके सैम्पल मृतकों से मैच कराने के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने, ये भी कहा कि गश्त टीमें उन क्षेत्रों में लगातार बनी रहेंगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अंतरिक्ष के रहस्यों से उठेगा पर्दा, एरीज की 3.6 मीटर दूरबीन पर जुटे देशभर के वैज्ञानिक
जनगणना-2027 के लिए मुकेश बोरा की बड़ी पहल, 710 दुग्ध समितियों के जरिए 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा अभियान
Haldwani_ सब्जी कारोबार की आड़ में तस्करी, 64 लाख की स्मैक बरामद..Video
उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल
गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत