मिशन 2027 – यूपी भाजपा की नई टीम तैयार_19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री नियुक्त..


लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों की सूची जारी की, जिसमें विभिन्न सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने का प्रयास दिखाई देता है।
प्रदेश संगठन की नई सूची में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। संगठन के गठन को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक लगातार मंथन और बैठकों का दौर चल रहा था। शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद आखिरकार नई टीम को अंतिम रूप दिया गया।
नई नियुक्तियों में कई बड़े और चर्चित चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश राणा और विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के साथ आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। पार्टी ने संगठन में अनुभव और युवा नेतृत्व के संतुलन को साधने का प्रयास किया है।
प्रदेश पदाधिकारी
1 सुरेश राणा उपाध्यक्ष
2 सत्यपाल सैनी उपाध्यक्ष
3 ब्रज बहादुर उपाध्यक्ष
4 धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष
5 मोहित बेनीवाल उपाध्यक्ष
6 देवेश कोरी उपाध्यक्ष
7 प्रियंका रावत उपाध्यक्ष
8 दुर्विजय शाक्य उपाध्यक्ष
9 रमेश सिंह उपाध्यक्ष
10 नीरज सिंह उपाध्यक्ष
11 अर्चना मिश्रा उपाध्यक्ष
12 पूजा पाल उपाध्यक्ष
13 शंकर गिरी उपाध्यक्ष
14 कामेश्वर सिंह उपाध्यक्ष
15 कृतिका अग्रवाल उपाध्यक्ष
16 सुरेश मौर्य उपाध्यक्ष
17 राजेश यादव उपाध्यक्ष
18 कृष्ण बिहारी राय उपाध्यक्ष
19 आलोक गुप्ता उपाध्यक्ष
20 रामप्रताप सिंह चौहान महामंत्री
21 गीता शाक्य महामंत्री
22 अभिजात मिश्रा महामंत्री
23 उपेंद्र रावत महामंत्री
24 संजय राय महामंत्री
25 शंकर लोधी महामंत्री
26 दिलीप पटेल महामंत्री
27 राजेश चौधरी महामंत्री
28 विजय शिवहरे मंत्री
29 बसंत त्यागी मंत्री
30 शिवभूषण सिंह मंत्री
31 सहजानंद राय मंत्री
32 अंकुर शर्मा मंत्री
33 अनिल यादव मंत्री
34 अवधेश श्रीवास्तव मंत्री
35 विजय राजभर मंत्री
36 प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा मंत्री
37 किरण लोधी निषाद मंत्री
38 राकेश बिंद मंत्री
39 संचिता सिंह चौहान (लुनिया) मंत्री
40 रजनी पांडेय मंत्री
41 राहुल वाल्मीकि मंत्री
42 महामेधा नागर मंत्री
43 दीपमाला संतोषी मंत्री
44 सुहासिनी जायसवाल मंत्री
45 यतेंद्र शर्मा मंत्री
46 आकांक्षा सोनकर मंत्री
क्षेत्रीय अध्यक्ष
1 नवाब सिंह नागर पश्चिम (क्षेत्रीय अध्यक्ष)
2 पूरन लाल लोधी ब्रज (क्षेत्रीय अध्यक्ष)
3 राम किशोर साहू कानपुर (क्षेत्रीय अध्यक्ष)
4 अवधेश द्विवेदी अवध (क्षेत्रीय अध्यक्ष)
5 अशोक चौरसिया काशी (क्षेत्रीय अध्यक्ष)
6 विनोद राय गोरखपुर (क्षेत्रीय अध्यक्ष)
कार्यालय मंत्री
1 भारत दीक्षित कार्यालय मंत्री
2 अतुल अवस्थी कार्यालय सह-मंत्री
3 लक्ष्मण सिंह कार्यालय सह-मंत्री
प्रवक्ता एवं मीडिया
1 दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता
1 मनीष दीक्षित प्रदेश मीडिया संयोजक
1 हिमांशु राज पंडित प्रदेश
सोशल मीडिया संयोजक
मोर्चा अध्यक्ष
1 रोहित मिश्रा युवा मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)
2 प्रकाश पाल पिछड़ा मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)
3 देवेंद्र सिंह किसान मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)
4 अशोक रावत अनुसूचित मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)
5 सरोज कुशवाहा महिला मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)
6 विद्याभूषण गोंड अनुसूचित जनजाति मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)
नई सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें अब संगठन की आगामी रणनीतियों और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर टिकी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मिशन 2027 – यूपी भाजपा की नई टीम तैयार_19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री नियुक्त..
उत्तराखंड में मानसून की आहट_ बदलने वाला है मौसम का मिजाज़…
Haldwani_इंस्पिरेशन की शिवांगी पांडे ने तुर्की में इतिहास रचा_ वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में जीता गोल्ड
अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी गंदी हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा_कौन है ये…Video
नशे के खिलाफ एकजुट हुआ राजपुरा_आंदोलन तेज