Ad

मालवी दुआ को मिला महिला मोर्चा कुमाऊँ मंडल का बड़ा दायित्व

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड :
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाली प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता मालवी दुआ को राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के महिला मोर्चा, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक सरोकारों, विशेषकर महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति की पुष्टि करते हुए विश्वास जताया कि मालवी दुआ के नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊर्जा और दिशा के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में कुमाऊँ मंडल की महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी और व्यावहारिक कदम उठाए जाएंगे।

नव नियुक्त अध्यक्ष मालवी दुआ ने अपने प्रतिक्रिया में कहा,”यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का क्षण है। संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूँगी ताकि समाज की हर महिला सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बन सके।”

उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

बधाई देने वालों में पूजा पटवाल, इंदु ध्यानी, एडवोकेट पूरन पांडे, मनु अग्रवाल, विनोद रावत, शुभम नायक, विक्की नायक, बबीता, अंजू रावत, कांटा भंडारी, शबाना सैफी, आदिल, जोन सहित अनेक सहयोगी व स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *