नैनीताल : चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने की मजिस्ट्रियल जांच शुरू,आप भी सबूत दीजिए..


जनपद नैनीताल के पंचायत चुनाव के दौरान हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच अब आधिकारिक रूप से आरंभ हो गई है। उत्तराखण्ड शासन के गृह अनुभाग द्वारा इस जांच की जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत को सौंपी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बेतालघाट क्षेत्र में भुजान-बेतालघाट-गर्जिया मोटर मार्ग पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख के निर्वाचन के दौरान गोलाबारी की घटना सामने आई थी। वहीं, थाना तल्लीताल क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दिन भी कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी।
इन दोनों घटनाओं की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने हेतु आयुक्त दीपक रावत ने जनसाधारण से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इन घटनाओं से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी, तथ्य, साक्ष्य या व्यक्तिगत बयान हो, तो वह एक सप्ताह के भीतर जांच में सहयोग कर सकते हैं।
साक्ष्य या बयान दर्ज कराने के लिए व्यक्ति को कार्यालय आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल अथवा कैम्प कार्यालय, खाम बंगला, हल्द्वानी में कार्यालय समय — पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक स्वयं उपस्थित होना होगा।
संपर्क सूत्र
कार्यालय आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल – 05942-235750
आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी 05946-225589
आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी प्राप्त जानकारी को गोपनीय रखते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। आमजन की भागीदारी से जांच प्रक्रिया को और अधिक सटीक व विश्वसनीय बनाया जा सकेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…