

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी हुए तय, पौड़ी से गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा और टिहरी लोकसभा सीट पर जोत सिंह गुनसोला को प्रत्याशी बनाया गया है

उत्तराखंड की 3 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नई दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक में कई राज्यों की लोकसभा सीटों पर 43 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। जिसमें उत्तराखंड की 3 लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं।कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है।


आपको बताते चलें केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में कांग्रेस ने 39 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।
कांग्रेस ने भी दो सीटों पर नहीं खोल पत्ते
भाजपा ने पौड़ी और हरिद्वार सीट पर प्रत्याशियों का नाम घोषित नहीं किए हैं, जबकि कांग्रेस ने नैनीताल और हरिद्वार सीट पर सस्पेंस रखा हुआ है। भाजपा के तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही सियासी गलियारों में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों को लेकर आम से लेकर खास तक की नजरें टिकी हुई थी।
पौड़ी गढ़वाल से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा के नाम पर कांग्रेस के साथ-साथ इन क्षेत्रों में कांग्रेस के समर्थक टिकट को लेकर आश्वस्त थे। हालांकि प्रत्याशी चयन पर लंबी मंथन को लेकर समर्थकों में असमंजस का माहौल भी बना हुआ था। आज शाम कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
प्रदीप टम्टा एक बार चुनावी मैदान में
पौड़ी गढ़वाल से हाईकमान ने गणेश गोदियाल को चुनाव मैदान में उतारा है। पौड़ी सीट पर पूर्व पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ ही बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी दौड़ में थे। इन सभी के नाम पर चर्चा भी हुई लेकिन बड़ी गणेश गोदियाल के हाथ लगी।
वहीं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने पूर्व में सांसद रहे प्रदीप टम्टा को ही एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतारा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




दून में फायरिंग_ रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में लगी गोली, मौत
नैनीताल में जल विरासत पर मंथन_भारत-नेपाल एक मंच पर
उत्तराखंड में मदरसों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव : 11 सख्त नियम अनिवार्य
अल्मोड़ा के देघाट में दर्दनाक हादसा,दो घरों के चिराग बुझ गए..
उत्तराखंड – बड़ी कार्रवाई_40 गिरफ्तार, पूरी चौकी सस्पेंड