बड़ी खबर : यहाँ फ्लाईओवर का एक हिस्सा टूटने से 3 मज़दूर हुए घायल..इलाके में मचा हड़कंप..जाने कहाँ का है मामला

गुरुग्राम:- गुरुग्राम में दोलताबाद गाँव के पास द्वारका एक्स्प्रेस वे के निर्माणाधीन फ्लाईओवर का लगभग 250 मीटर लंबा हिस्सा रविवार सुबह टूट कर गिर गया जिसके कारण 3 मजदूर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साथ ही कई मजदूरों के फ्लाईओवर के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
राहत और बचाव दल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँच कर राहत कार्य शुरू कर दिया है।
हादसे के बारे में पता लगाने के लिए एनएचएआई एक्सपर्ट टीम मौके पर जांच कर रही है। यह एलिवेटेड हाईवे गुरुग्राम के खेड़कीदौला से दिल्ली द्वारका तक 29 किलोमीटर तक बनाया जा रहा है। जिसकी लागत करीब नौ हजार करोड़ रुपये रखी गई है। दो वर्ष पहले शुरु हुए निर्माण को अगस्त 2022 तक पूरे करने की योजना है। एलिवेटे एक्सप्रेस-वे का निर्माण लारसेन एंड टूबरो कंपनी करवा रही है। कंपनी के कर्मचारी भरी मौके पर पहुंच गए हैं।

रविवार की सुबह साढ़े सात बजे गुरुग्राम में निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेस-वे एलिवेटेड हाईवे के दो स्लैब गिर गए। एलिवेटेड पर काम कर रहे तीन कर्मचारी घायल हो गए। तीनों को राहत-बचाव टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस, एनएचएआई और सिविल डिफेंस की टीम पहुंच गई है। आसपास में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा