उत्तराखंड में बड़ा हादसा : हेलीकॉप्टर क्रैश,सात यात्रियों के मौत की आशंका-Video

उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग
गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर के क्रेश होनी की सूचना आ रही है सामने।
सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर मस्तूरा गुप्तकाशी से आर्यन कम्पनी के हेली ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी ।
सोनप्रयाग के ऊपर नेपालियों के घास काटने के समय जंगल मे आग लगे होने की व हेलीकॉप्टर क्रेश होने का वीडियो भेजा।
जिसमे 5 से 6 लोगो की मौत की सूचना मिल रही है
Ndrf व sdrf की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बेहद ही दुखद और बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। बताया जा रहा है इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, मृतकों में बच्चा भी शामिल है।

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। गौरीकुंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

हेलीकॉप्टर में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है।

हेलिकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
यूकाडा ने एक विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें बताया गया है कि रविवार तड़के 05:17 बजे आर्यन कम्पनी का हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हो गया। लापता यात्रियों में यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात के शामिल हैं।
लापता यात्रियों की लिस्ट
1.राजवीर-पायलट
2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3.विनोद
4.तृष्टि सिंह
5.राजकुमार
6.श्रद्धा
7.राशि बालिका उम्र 10 वर्ष


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..
हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..